ओरमांझी: विकास ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस मनाया गया
विकास ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे धूमधाम से अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग डे मनाया गया। इस आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक फ्लोरेंस नाइटिंगेल की तस्वीर पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस मौके पर विकास ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के निदेशक राधा चरण सिंह ने कहा कि नर्सिंग एक पेश नहीं है बल्कि एक निस्वार्थ सेवा है।