ओरमांझी: जुमार नदी किनारे मुक्ति संस्था ने 40 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया
जुमार नदी के तट पर रविवार दोपहर करीब 12 बजे मुक्ति संस्था के द्वारा 40 अज्ञात शवों का पूरे विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया। बता दें कि मुक्ति संस्था के सदस्यों के द्वारा रिम्स के शव गृह से 40 अज्ञात शवों को निकालकर जुमार नदी के तट पर लाया गया। जिसके बाद मुक्ति संस्था के द्वारा विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया।