ओरमांझी: डोरंडा में जमीअतुल मोमिनीन चौरासी का चुनाव स्थगित किया गया
डोरंडा में कल होने वाले जमीअतुल मोमिनीन चौरासी का चुनाव स्थगित कर दिया गया है। शनिवार शाम करीब6बजे चुनाव कन्वीनर जुनेद आलम के द्वारा इसकी जानकारी देते हुए बताया गया कि जमीअतुल मोमिनीन चौरासी के चुनाव कमेटी की बैठक हुई। इस बैठक में कल होने वाले जमीअतुल मोमिनीन चौरासी चुनाव को इंडिया और पाकिस्तान में हो रहे युद्ध के कारण स्थगित कर दिया गया है।