ओरमांझी: बीआईटी मोड़ पर जेडीयू प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन, नीतीश कुमार ने किया ऑनलाइन
बीआईटी मोड़ स्थित जेडीयू प्रदेश कार्यालय का सोमवार शाम करीब चार बजे बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने ऑनलाइन उद्घाटन किया। इस दौरान प्रदेश जदयू अध्यक्ष सह सांसद खीरू महतो, जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने संयुक्त रूप से फीता काट कर अंदर प्रवेश किया। इस दौरान विधिवत पूजा पाठ और हवन किया गया।