रमना: रमना सीएचसी में इलाज के दौरान महिला की मौत, डॉक्टर न मिलने का आरोप; परिजनों ने देर शाम तक हंगामा किया
Ramna, Garhwa | Jul 14, 2026 गढ़वा के रमना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करचा में इलाज के दौरान विनेश वियार के 55 वर्षीय पत्नी सुरगी देवी की मौत के बाद अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने आरोप लगाया कि सोमवार को मरीज को अस्पताल लाने पर वहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। उनका कहना है कि काफी देर तक इंतजार करने और अस्पताल की व्यवस्था का वीडियो बनाने के बाद स्वास्थ्यकर्मी सक्रिय हुए।