Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
चोरी
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
तेजस्वी_यादव
Sambalpur
Crimenews
binayyadav6789
जमुई में गूंजा अखाड़ा—‘माटी का बल दंगल’ का भव्य आगाज़। #खेल #KhelPratiyogita #KhelMantri #JamuiKhelAkhada #returnVibha...
Sono, Jamui
| Feb 14, 2026
#खेल
#khelpratiyogita
#khelmantri
#jamuikhelakhada
#returnvibha...
MORE NEWS
Jamui, Bihar | Nov 7, 2026
Jamui, Bihar | Nov 7, 2026
जमुई में द*र्द*नाक हा*दसा! ट्रैक्टर पलटने से खलासी की मौ*त, चालक गंभीर #JamuiNews #Jamui #BiharNews #SevanTakNews #जमुई #सोनो #RoadAccident
Sono, Jamui | Nov 7, 2026
जिले में पर्यटन एवं उद्योग की संभावनाओं को बढ़ावा देने, स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों, उद्यमियों एवं प्रतिभाशाली लोगों को प्रोत्साहित करने तथा उनके उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा 06 नवंबर 2026 को श्रीकृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम, जमुई में 'हुनर हाट' का आयोजन किया गया। दीपावली एवं छठ महापर्व के अवसर पर आयोजित इस विशेष मेले में स्थानीय हस्तशिल्प, पारंपरिक खाद्य पदार्थों, घरेलू उपयोग की वस्तुओं एवं पर्व-त्योहारों से जुड़ी सामग्रियों के आकर्षक स्टॉल लगाए गए। मेले में बड़ी संख्या में जिलेवासियों की सहभागिता देखने को मिली। हुनर हाट में तमकुलिया के पारंपरिक सूप-दउरा एवं बांस शिल्प, घनवेरिया का प्रसिद्ध पेड़ा, जीविका दीदियों द्वारा निर्मित उत्पादों, स्थानीय कारीगरों एवं उद्यमियों के हस्तनिर्मित सामानों के साथ पर्यवेक्षण गृह के बच्चों द्वारा तैयार मोमबत्तियों को विशेष स्थान दिया गया। इन उत्पादों के माध्यम से जिले की पारंपरिक कला, स्थानीय स्वाद और ग्रामीण उद्यमिता की विविधता एक ही मंच पर देखने को मिली। लोगों ने स्थानीय उत्पादों की खरीदारी में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन का एक विशेष आकर्षण सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा, जिसमें मेले में आए लोगों और जिला प्रशासन के पदाधिकारियों ने मिलकर अपनी गायन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को प्रभावित किया। इसने आयोजन को केवल खरीदारी और बिक्री तक सीमित न रखकर स्थानीय प्रतिभाओं एवं लोकसंस्कृति के उत्सव का स्वरूप प्रदान किया। कल आयोजित हुनर हाट का उद्देश्य जिले के स्थानीय प्रतिभाओं एवं पारंपरिक हुनर को पहचान, प्रोत्साहन और आर्थिक अवसर प्रदान करना है। इसके माध्यम से लोगों को अपनी सृजनात्मक क्षमता पहचानने तथा उसे आजीविका से जोड़ने का मंच उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी क्रम में पर्यवेक्षण गृह के बच्चों द्वारा अपने श्रम एवं कौशल से तैयार मोमबत्तियों को बिक्री के लिए प्रदर्शित किया गया। यह उनके सुधारात्मक एवं पुनर्वास प्रयासों की एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जिसके माध्यम से उन्हें श्रम की गरिमा, परिश्रम से आय अर्जित करने तथा उद्यमशीलता एवं सृजनशीलता का महत्व समझने का अवसर मिल रहा है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि जमुई की पारंपरिक शिल्पकला, छठ महापर्व से जुड़ी हस्तनिर्मित सामग्रियों एवं स्थानीय खाद्य उत्पादों को व्यापक पहचान और बाजार उपलब्ध कराकर पर्यटन, उद्योग, रोजगार तथा स्थानीय कारीगरों की आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दिया जाए। जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा जिले की पर्यटन संभावनाओं के विकास, स्थानीय उत्पादों के प्रचार-प्रसार, पारंपरिक कला एवं शिल्प के संरक्षण तथा जनभागीदारी आधारित विकास को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। जमुई हुनर हाट इसी व्यापक प्रयास की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। जिला प्रशासन की परिकल्पना है कि जमुई के स्थानीय उत्पादों को केवल स्थानीय बाजार तक सीमित न रखकर उन्हें व्यापक पहचान और विपणन के अवसर उपलब्ध कराए जाएं तथा जिले की सांस्कृतिक विरासत को पर्यटन एवं आर्थिक गतिविधियों से जोड़ा जाए। Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar
Jamui, Bihar | Nov 7, 2026
जमुई में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार फरार आरोपी गिरफ्तार! चरका पत्थर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में की गिरफ्तारी। #SevanTakNews #JamuiNews #JamuiPolice #BiharNews #CharkaPathar #Jamui #बिहार_पुलिस
Sono, Jamui | Nov 7, 2026
जमुई में साइबर ठगों के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! 3 गिरफ्तार, ₹3.27 लाख नकद बरामद। पूरी खबर देखिए – सेवन तक न्यूज़ पर। 👍 पोस्ट को शेयर करें और साइबर ठगी से लोगों को सतर्क करें। #SevanTakNews #JamuiNews #Jamui #BiharNews #CyberCrime #CyberFraud #WhatsAppHacking #Chakai #BiharPolice #CyberAlert #BreakingNews
Sono, Jamui | Nov 7, 2026
गंगा उत्सव-2026 पर जमुई में चला विशेष स्वच्छता अभियान, डीएम-एसपी ने खुद उठाई सफाई की जिम्मेदारी! जमुई के त्रिपुरारी घाट एवं हनुमान घाट पर जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों के साथ किया श्रमदान। जिले के सभी प्रखंडों में भी एक साथ चला विशेष स्वच्छता अभियान। इस दौरान नदियों, तालाबों एवं अन्य जल स्रोतों की साफ-सफाई कर लोगों को जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। डीएम और एसपी ने जिलेवासियों से अपील की कि जल स्रोतों में कूड़ा-कचरा और प्लास्टिक न डालें। जल संरक्षण केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छ जल, सुरक्षित भविष्य! जल स्रोतों का संरक्षण हम सबका संकल्प। जिला संवाददाता : विनय यादव 📰 सेवन तक न्यूज़, जमुई #GangaUtsav2026 #JamuiNews #Jamui #SwachhtaAbhiyan #जलसंरक्षण #स्वच्छताअभियान #DMJamui #SevanTakNews #BiharNews
Sono, Jamui | Nov 7, 2026
गंगा उत्सव-2026 के अवसर पर जलस्रोतों के संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता का संदेश देते हुए जिला पदाधिकारीआज ने त्रिपुरारी घाट एवं हनुमान घाट पर आयोजित विशेष स्वच्छता अभियान में सहभागिता कर घाटों की साफ-सफाई की। इस अवसर पर उन्होंने जिलावासियों से अपील की कि छठ महापर्व हमारी आस्था, प्रकृति और सूर्य उपासना का पर्व है। जिन नदियों और जलस्रोतों के तट पर हम श्रद्धापूर्वक भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करते हैं, उनकी स्वच्छता एवं निर्मलता बनाए रखना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। गंगा उत्सव का संदेश भी यही है कि नदियां केवल जल का स्रोत नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति और जीवन का आधार हैं। आइए, छठ की पवित्र आस्था को स्वच्छता के संकल्प से जोड़ें और जलस्रोतों को स्वच्छ, सुंदर एवं प्रदूषणमुक्त रखने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Home Department, Govt. of Bihar #Cmsamrat #samratchoudhary
Jamui, Bihar | Nov 6, 2026
🌿 गंगा उत्सव एवं सखी वार्ता कार्यक्रम के माध्यम से गंगा संरक्षण और बाल विवाह उन्मूलन का संदेश प्रेस विज्ञप्ति शीर्षक:-आज दिनांक 06 नवंबर 2026 को +2 उत्क्रमित उच्च विद्यालय, सारेबाद, सोनो, जमुई में गंगा उत्सव एवं सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को नमामि गंगे अभियान के तहत गंगा नदी के संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण सुरक्षा के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के उद्देश्य से बाल विवाह मुक्त समाज निर्माण की शपथ दिलाई गई। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान एवं समान अवसरों के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त महिला एवं बालिका कल्याण से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे मिशन शक्ति, वन स्टॉप सेंटर (सखी केंद्र), महिला हेल्पलाइन-181, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के उद्देश्य और लाभों से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में उपलब्ध सहायता सेवाओं के बारे में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक श्री मुकेश कुमार, मनो-सामाजिक परामर्शी सुश्री शालू सिन्हा, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ श्री विकाश कुमार एवं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में गंगा संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा, बाल विवाह उन्मूलन, महिला सशक्तिकरण एवं बालिकाओं की शिक्षा और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाना था।
Jamui, Bihar | Nov 6, 2026