टीकमगढ़: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पूर्व विधायक राकेश गिरी और लक्ष्मी गिरी ने भव्य स्वागत किया, जेसीबी से हुई पुष्प वर्षा
टीकमगढ़ में हेमंत खंडेलवाल के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पूर्व विधायक राकेश गिरी एवं पूर्व नपा अध्यक्ष लक्ष्मी गिरी द्वारा गिरी पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में जेसीबी से पुष्प वर्षा कर अनोखे अंदाज में सम्मान किया गया।कार्यक्रम स्थल पर “भारत माता की जय” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारों से माहौल गूंज उठा।