विद्यापतिनगर अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को भूमि विवाद से जुड़े मामलों के निष्पादन को लेकर जनता दरबार आयोजित किया गया। प्रभारी सीओ अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि कुल 17 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 14 पुराने और 3 नए मामले शामिल थे। इनमें से 16 मामलों का आपसी सहमति और कागजातों की जांच के बाद निष्पादन कर दिया गया।