बूंदी: चाईल्ड हेल्पलाइन टीम ने हिंडोली व देई में एक साथ दो बालविवाह रुकवाए अब तक जिले में 10 बाल विवाह रुकवाए
Bundi, Bundi | Feb 28, 2024 जयपुर चाईल्ड कन्ट्रोल रूम 1098 से बाल विवाह की सुचना मिलने पर बूंदी जिले के हिंडोली व देई में एक साथ दो बाल विवाह रुकवाए है।चाईल्ड हेल्प लाइन 1098 की टीम ने हिण्डोली तहसीलदार कमलेश कुमार कुलदीप ,हुकमचन्द जाजोरिया सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण ईकाई ,बाल अधिकारिता विभाग के निर्देशन एवं हिडोली थानाधिकारी पवन कुमार मीना के सहयोग से बालविवाह होने से रुकवाए।