बूंदी: सर्वोत्तम सेवा प्रदाता के रूप में बूँदी सीएमएचओ राज्य स्तर पर होंगे सम्मानित
Bundi, Bundi | Feb 28, 2024 सीएमएचओ डॉ ओ पी सामर गुरुवार को राज्य स्तरीय समारोह मेँ सम्मानित होंगे। यह पुरस्कार प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जिले में बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए प्रदान किया जायेगा। प्रधानमंत्री मातृत्व दिवस अभियान प्रत्येक माह की 9, 18, एवं 27 तारीख को मनाया जाता है। 52 चिकित्सा संस्थानों पर प्रधानमंत्री मातृत्व दिवस अभियान मनाया जा रहा है।