*व्यापारी राजीव पांडेय का अपहरण कर हत्या का प्रयास करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार,*पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया घटना का खुलासा*
*बस्ती।* जमीन की खरीद-फरोख्त में तय हुए 18 लाख रुपये कमीशन के विवाद में एक व्यापारी की जान पर बन आई थी। 18 लाख रुपये न देने पड़ें, इसके लिए एक सोची-समझी साजिश रची गई। व्यापारी को पैसा देने के बहाने बुलाया गया, कार में जबरन बैठाकर अपहरण किया गया, रास्ते भर बेरहमी से पीटा गया और मरा समझकर चलती गाड़ी से फेंक दिया गया।
बस्ती पुलिस ने इस सनसनीखेज व हाई प्रोफाइल मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को बहुत ही कम समय में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने शनिवार को पुलिस लाइन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी घटना का खुलासा किया।
मामला 19 नवंबर की शाम करीब 7 बजे का है। कंपनी बाग में कंप्यूटर व इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स के व्यापारी राजीव पांडेय (50) पुत्र राम मनोहर पांडेय, निवासी भैसहिया, थाना कोतवाली का रानीपुर निवासी राना नागेश प्रताप सिंह को ओम मिश्रा से जमीन के सौदे में 18 लाख रुपये कमीशन को लेकर विवाद चल रहा था। यह पैसा ओम मिश्रा को नागेश प्रताप सिंह को देना था।
बताया जा रहा है कि पैसा न देना पड़े, इसके लिए आरोपी ने पूर्व नियोजित योजना बनाई। उसने पहले दिन में प्रभा इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर जाकर एक लाख रुपये देकर व्यापारी का विश्वास जीता और कहा कि शाम 7 बजे तक बाकी 17 लाख रुपये दे देगा। शाम को उसने अपने मोबाइल नंबर 7054462212 से व्यापारी के मोबाइल नंबर 7007110257 पर कॉल करके बताया कि आप पकौड़ी चौराहे पर चले आइए, मैं यहीं पैसा लेकर आपका इंतजार कर रहा हूं। और यह पैसा ले जाकर राना नागेश प्रताप सिंह को दे दीजिएगा ताकि हमारा और उनके हिसाब खत्म हो जाए और जब वह ओम मिश्रा से पकौड़ी चौराहे पर मिले तो उसने कहा कि आप नागेश को फोन कर बता दीजिए कि पैसा मिल गया है जिस पर राजीव पांडे ने विश्वास कर नागेश जी को फोन कर बताया कि हमें पैसा मिल गया विश्वास में आकर राजीव पांडे को आरोपी ने पैसा देने के बहाने उन्हें अपनी बिना नंबर की सफेद स्विफ्ट डिजायर कार में जबरन बैठा लिया। कार में योजना के तहत पहले से ही उसके 4 साथी बैठे थे।
पकौड़ी चौराहे से अपहरण कर आरोपियों ने व्यापारी को अमहट पुल होते हुए बांसी रोड पर रुधौली की तरफ ले गए। रास्ते में ओम मिश्रा तथा उसके चारों साथियों ने मिलकर राजीव पांडेय को बुरी तरह मारा-पीटा और मरणासन्न कर दिया। जब वह बेहोश हो गए तो आरोपियों ने उन्हें मरा समझकर चलती गाड़ी से सड़क पर फेंक दिया। जाते-जाते उनकी अंगूठी, चेन व पैसे भी छीन लिए।
राहगीर की सूचना पर पुलिस चौकी विशुनपुरा, थाना रुधौली की पुलिस मौके पर पहुंची और तत्परता से घायल व्यापारी को सीएचसी रुधौली पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया गया।
घटना के बाद एसपी ओमवीर सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना कोतवाली पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस की 3 टीमें गठित कीं। टीमों ने दिन-रात मेहनत कर मात्र 2 दिन के अंदर ही बड़ी सफलता हासिल की। 21 नवंबर को दोपहर 1.10 बजे फुटहिया मोड़, थाना नगर से मुख्य आरोपी ओम मिश्रा (24) पुत्र चंद्रमणि मिश्रा उर्फ मणि मिश्रा, निवासी रानीपुर, थाना नगर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की सफेद स्विफ्ट डिजायर कार, चेचिस नंबर MA3ZFDFSKTK608595 भी बरामद हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 521/2026 धारा 140(2) बीएनएस, धारा 311, 109 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है।
*फरार चल रहे 4 आरोपी जिनकी तलाश में पुलिस की 3 टीमें लगी हैं - *1. अभिषेक उर्फ मुन्ना लाल पुत्र रामबुझारथ, निवासी टोला भंडारे, मेहदावल, जनपद संतकबीरनगर*
*2. रितेश यादव पुत्र शिवानंद, निवासी नरकटहा, थाना पनियरा, जनपद महाराजगंज*
*3. सुधांशु यादव*
*4. मुन्ना प्रजापति*
इस पूरे मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने बहुत ही सराहनीय काम किया है। घटना के बाद से ही कोतवाली पुलिस ने सर्विलांस व एसओजी के साथ मिलकर लगातार दबिश दी और बहुत कम समय में मुख्य आरोपी तक पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बृजानंद सिंह के नेतृत्व में टीम ने जिस तेजी और सूझबूझ से काम किया, उसकी हर तरफ तारीफ हो रही है। एसपी ने भी गिरफ्तार करने वाली पूरी टीम की सराहना की है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बृजानंद सिंह, उ0नि0 रतिश चंचल चौकी प्रभारी सिविल लाइन, उ0नि0 अमित कुमार चौकी प्रभारी बड़ेबन, हे0का0 शैलेश शर्मा, का0 राजू यादव, का0 देवेन्द्र गुप्ता, का0 चन्दन यादव, का0 कुंज बिहारी, का0 अभिषेक कुमार, म0का0 खुशबु पांडेय शामिल रहे।
फिलहाल व्यापारी का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना से व्यापारी वर्ग में आक्रोश है, वहीं पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लोगों ने राहत की सांस ली है। लोगों को उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही बाकी चारों फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर पूरे गिरोह का पर्दाफाश करेगी।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Nov 21, 2026