बक्सर: बक्सर नगर की सड़क पर दौड़ेगी पिंक बस अर्बनिआ, नगर परिषद की बैठक में हुआ फैसला
Buxar, Buxar | Apr 6, 2026 बक्सर के नगर परिषद में सोमवार को सशक्त स्थायी समिति की बैठक हुई, जिसमें नागरिक सुविधाओं के विकास के लिए कई अहम फैसले लिए गए. बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद के सभापति कमरून निशा ने की. बैठक में 18 नये एजेंडों पर चर्चा हुई और उन्हें पास किया गया. इनमें लाइफ सपोर्ट सिस्टम एम्बुलेंस, डीप फ्रीजर युक्त शव वाहन का प्रावधान, वाटर एटीएम, रोड कालीकरण का निर्माण होगा।