कैराना: नगर के मोहल्ले में तीन वर्षीय बालक के साथ कुकर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया केस
Kairana, Shamli | Aug 23, 2024 नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि उसका तीन वर्षीय पुत्र घर के बाहर खेल रहा था। तभी फैजान उसके पुत्र को टॉफी दिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया। आरोपी ने कब्रिस्तान में ले जाकर बालक के साथ अप्राकृतिक कुकर्म किया। बाद में बालक ने घर आकर रोते हुए घटना बताई। मामले में पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।