कैराना: एडीजे स्पेशल पॉक्सो कोर्ट ने एक दोषी को सुनाई दस वर्ष के कारावास और अर्थदंड की सजा
Kairana, Shamli | Aug 22, 2024 वर्ष 2020 में कैराना कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म की घटना सामना ही थी। मामले में पुलिस ने जावेद निवासी गांव भूरा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। यह मामला कैराना स्थित एडीजे स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में विचाराधीन चल रहा था। एसपी ने बताया है कि कोर्ट ने दोषी को दस वर्ष के कारावास के साथ अर्थदंड की सजा सुनाई है।