कैराना: नगर कैराना में दो केंद्रों पर होगी पुलिस भर्ती परीक्षा, जिला विद्यालय निरीक्षक ने बैठक कर दिए दिशा-निर्देश
Kairana, Shamli | Aug 22, 2024 शुक्रवार को पुलिस भर्ती परीक्षा होनी है। इसी को लेकर नगर कैराना के विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय और पब्लिक इंटर कॉलेज में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई है। गुरुवार को जिला विद्यालय निरीक्षक जेएस शाक्य ने कैराना पहुंचकर शिक्षकों के साथ बैठक की और उन्हें परीक्षा नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए।