कैराना: तहसील परिसर में गैस सिलेंडर के पाइप में आग लगने से मची अफरा-तफरी, एक महिला झुलसी
Kairana, Shamli | Aug 21, 2024 गांव बुच्चाखेड़ी निवासी सोनिया तहसील परिसर में खोखे पर चाय बनाने का काम करती है। बुधवार को वह ग्राहक के लिए चाय बना रही थी। इसी दौरान गैस के पाइप में आग लग गई, जिस कारण तहसील परिसर में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, आग बुझाने के प्रयास में सोनिया झुलस गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।