कैराना: मोहल्ला आलखुर्द में चोरों ने मकान से लाखों के आभूषण किए चोरी, जांच को पहुंची फोरेंसिक टीम
Kairana, Shamli | Aug 22, 2024 नगर के मोहल्ला आलखुर्द निवासी मुकद्दस बीती रात्रि में परिवार के साथ घर सोया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने मकान पर धावा बोल दिया। जहां चोरों ने घर में रखे छोटे संदूक से सोने के एक जोड़ी कुंडल, एक जोड़ी टॉप्स, एक हसली और एक झुमकी चोरी कर ली गई। गुरुवार की सुबह परिवार सो कर उठा, तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। इसके बाद उन्हें मकान की छत पर संदूक पड़ा मिला।