मुगलसराय: दिशा बैठक में मीडिया को रोकने पर गरमाई राजनीति, मुगलसराय विधायक ने इसे बताया दुर्भाग्यपूर्ण
चन्दौली जिलाधिकारी कार्यालय में बीते मंगलवार को दिशा समिति की बैठक के दौरान मीडिया कर्मियों को कवरेज से रोके जाने के मामले पर राजनीति तेज हो गई है। बुधवार दोपहर 02 बजे मुगलसराय विधायक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि सपा सांसद शायद अपनी नाकामी पर सवालों से बचना चाहते होंगे। मामले को लेकर विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।