गुन्नौर: कस्बा गुन्नौर के मोहल्ला रेतला में शौचालय के टैंक में डूबने से तीन वर्षीय बच्चे की हुई मौत
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा गुन्नौर के मोहल्ला रेतला निवासी अकबर अली का 3 वर्षीय पुत्र सैफ अली बुधवार शाम करीब 7 बजे घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। पास में ही बन रहे एक मकान में शौचालय का टैंक भी बनवाया गया था। जिसमें पानी भरा हुआ था। अकबर अली का 3 वर्षीय पुत्र सैफ अली खेलते खेलते टैंक के पास पहुंच गया और टैंक में गिर गया।