मुगलसराय: डीडीयू स्टेशन परिसर के पास खुलेआम नशा, वीडियो वायरल होने से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
मुगलसराय रेलवे चौकी क्षेत्र में रेलवे कोऑपरेटिव व डिलक्स शौचालय के पास सोमवार दोपहर करीब 01 बजे को खुलेआम नशा करते लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। स्थानीय लोगों ने स्टेशन परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा की नशेड़ियों के कारण महिलाये, बच्चे व बुजुर्ग असुरक्षित महसूस करते है लोगों ने आरपीएफ व जीआरपी से कार्रवाई की मांग की है।