#गुना - अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
कलेक्टर के निर्देशानुसार सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के अवसर पर CWSN छात्रावास नानाखेड़ी, गुना में विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, गुना श्री रिशु कुमार सुमन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य बधिर एवं श्रवणबाधित दिव्यांगजनों के लिए सांकेतिक भाषा के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में समावेशी एवं संवेदनशील वातावरण का निर्माण करना रहा। कार्यक्रम में CWSN छात्रावास के श्रवणबाधित बच्चों एवं अशासकीय संस्था सोनाली पब्लिक एवं शिक्षा समिति, गुना के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।
इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा एवं कौशल को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों एवं विद्यार्थियों ने सांकेतिक भाषा के माध्यम से भावनाओं एवं विचारों को व्यक्त किया। श्रवणबाधित दिव्यांग श्री अभिषेक पाटनी एवं श्री रविन्द्र यादव तथा जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, गुना के स्टाफ ने सांकेतिक भाषा में संवाद कर बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम में सांकेतिक भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि यह संवाद के साथ-साथ समझ, आत्मविश्वास, सम्मान एवं समान अवसरों का माध्यम है। साथ ही दिव्यांगजनों के प्रति समानता, सम्मान एवं सहयोग की भावना रखते हुए उन्हें समाज की मुख्यधारा में सहभागी बनाने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, गुना के श्री विशाल सैनी, श्रीमती रिंकी तोमर, श्री आकाश जैन, श्रीमती सोनम चंदेल एवं अशासकीय संस्था सोनाली पब्लिक एवं शिक्षा समिति, गुना के स्टाफ सहित अन्य उपस्थित रहे।
#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner