आगरा: धनौली अंतर्गत नगला नंदा,मुल्ला की प्याऊ क्षेत्र में गिरा हाईटेंशन लाइन,तीन बच्चे घायल,टोरंट पावर के खिलाफ नारेबाजी
Agra, Agra | Mar 27, 2024 आगरा के धनौली के नगला नंदा,मुल्ला की प्याऊ क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन गिर पड़ी। जिससे तीन बच्चे घायल हो गए। बच्चों की घायल हालत देख लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने टोरेंट पावर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। एक क्षेत्रीय निवासी ने बताया कि पहले भी ऐसा ही हादसा हो चुका है। हमारी मांग है कि विद्युत लाइन को भूमिगत कर दिया जाए। जिससे हादसों पर अंकुश लगे।