पटना ग्रामीण: प्रधानमंत्री ने आईआईटी पटना के नवनिर्मित भवन का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया उद्घाटन, पटना से मुख्यमंत्री भी जुड़े
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मंगलवार को आईआईटी पटना के नवनिर्मित 24 भवन, आई.आई.एम बोधगया के स्थाई भवन और भागलपुर ट्रिपल आईआईटी के नए स्थाई भवन का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम मे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी बिहार विधानसभा के विस्तारित भवन स्थित अपने कक्ष से जुड़े।