पटना ग्रामीण: लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने 11 सदस्यीय टीम के साथ पटना पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार
2024 लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही वक्त बचा है तो चुनाव आयोग के साथ-साथ राजनीतिक पार्टियों ने भी लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। इसी क्रम में सोमवार की शाम मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार 11 सदस्यीय टीम के साथ 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने बिहार की राजधानी पटना पहुंचे,जहां आयोग दो दिन तक प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर बातचीत करेगा।