पटना ग्रामीण: चुनाव आयोग की टीम पटना पहुंची, लोकसभा चुनाव की तैयारियों की करेगी समीक्षा
लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार की शाम चुनाव आयोग की एक उच्चस्तरीय टीम पटना पहुंची। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में पहुंची यह टीम अगले दो दिनों तक यहां रहकर आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेगी। बताया जाता है कि मंगलवार सुबह से ही बैठकों का दौर शुरू हो जाएगा।