पटना ग्रामीण: तेजस्वी की जन विश्वास यात्रा का सांसद चिराग पासवान ने किया समर्थन, कहा जनता के बीच जाना अच्छी बात
तेजस्वी यादव से बिहार में जन विश्वास यात्रा पर निकल रहे हैं। इसको लेकर बिहार में सियासत भी खूब हो रही है। सत्ता पक्ष के नेता जहां तेजस्वी यादव पर वार करने पर लगे हैं। वहीं, सोमवार की रात दिल्ली से पटना पहुंचे लोजपा रामविलास के सांसद चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव की यात्रा का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि जनता के बीच जाना अच्छी बात है।