पटना ग्रामीण: अपनी जन विश्वास यात्रा शुरू करने से पहले पटना स्थित राबड़ी आवास में बने मंदिर में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने की पूजा
17 साल बनाम 17 महीने के कार्यकाल को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव की जन विश्वास यात्रा आज 20 फरवरी मंगलवार से शुरू हो रही है। तो वही जन विश्वास यात्रा पर निकलने से पहले तेजस्वी यादव पटना स्थित राबड़ी आवास में बने मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। इस दौरान राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी भी तेजस्वी के पीछे खड़ी नजर आयीं।