गुना नगर: 3 लाख शिक्षकों की नौकरी पर संकट, टेट परीक्षा अनिवार्यता के विरुद्ध गुना DSO ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया, रद्द करने की मांग
मध्य प्रदेश में 3 लाख शिक्षकों की नौकरी पर संकट आ गया है। 4 अप्रैल को छात्र संगठन डीएसओ ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया। कहा, शिक्षकों को पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता समाप्त की जाए। 2011 के पूर्व शिक्षकों पर नियम लागू करना अन्यायपूर्ण है। प्रदेश के प्राथमिक माध्यमिक तीन लाख शिक्षकों की नौकरी पर खतरा है। ये नियम और सुप्रीम कोर्ट की याचिका पर पुनर्विचार की मांग की।