बिलासपुर: थाना बिलासपुर क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
थाना बिलासपुर क्षेत्र के ग्राम पईपुरा निवासी करन सिंह ने थाना बिलासपुर में तहरीर देकर गाँव के ही चार लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, 4 मई की शाम सिधु पैलेस के पास आरोपियों ने पुरानी जमीनी रंजिश के चलते उसे रास्ते में रोककर लाठी-डंडों से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। घायल का मेडिकल परीक्षण सीएचसी बिलासपुर में कराया गया है।