बिजली कर्मचारी महासंघ ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर गुरुवार शाम 4 बजे मकरोनिया स्थित विद्युत कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। यह आंदोलन भारतीय मजदूर संघ के तत्वाधान में किया गया।महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन जारी है। तीसरे चरण में धरना देकर विरोध जताया गया है। चौथा चरण में 16 अप्रैल को भोपाल में प्रदर्शन करेंगे।