अशोक नगर: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जिला चिकित्सालय में विधिक जागरूकता शिविर संपन्न
अशोकनगर में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय परिसर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मार्गदर्शन में हुआ, जिसका उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य व विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा। शिविर में विधिक सहायता अधिकारी, डिफेंस काउंसिल एवं वरिष्ठ चिकित्सकों की उपस्थिति रही।