दरभंगा: दरभंगा में मूक-बधिर महिला से गैंगरेप, 71 और 65 वर्षीय वृद्ध समेत 3 आरोपी, 2 गिरफ्तार
दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में मूक-बधिर महिला के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में नामजद तीन आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीसरे की तलाश जारी है।