दतिया में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। शुक्रवार रात करीब 10 बजे से 11:30 बजे तक एसडीएम संतोष तिवारी और कोतवाली थाना प्रभारी ने शहर के प्रमुख होटलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ग्लोबल होटल, जगन्नाथ होटल और होटल कंफर्ट इन की जांच की गई। जांच में बिना पहचान पत्र (आईडी प्रूफ) के होटल में ठहरे चार लोग पाए गए।