बालाघाट: 8 साल से फरार वारंटी महाराष्ट्र से भरवेली पुलिस ने किया गिरफ्तार, 7 न्यायालयीन वारंटों की तामील
फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भरवेली पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने आठ वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ छह स्थाई वारंट और एक गिरफ्तारी वारंट सहित कुल सात न्यायालयीन वारंट लंबित थे। पुलिस के अनुसार, बिसराम दमाहे (50) निवासी ग्राम जागपुर, थाना भरवेली, पिछले करीब आठ वर्षों