सरीला तहसील के जरिया थाना क्षेत्र के झबरा जिटकिरी गांव के पास तेज रफ्तार एक ट्रक ने एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे हुए हादसे में बाइक में सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई तथा बाइक को चला रहा उसका पति घायल हो गया। घटना की जानकारी लगते ही मृतक महिला के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा मृतक महिला का पोस्टमार्टम कराया गया है।