सिंघवारा: नौकरी के बाद पत्नी ने बनाई दूरी, पति ने SSP से की शिकायत; पत्नी बोली- घरेलू विवाद, अवैध संबंध नहीं
जिले में एक महिला होमगार्ड को लेकर उसके पति ने वरीय पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। पति ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी का मब्बी थाना के चालक से संबंध है और वह उसके प्रभाव में आकर परिवार से दूरी बना रही है। उन्होंने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, महिला होमगार्ड ने पति के आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए इसे पति-पत्नी का संबंध बताया