मस्ती तुम्हारी होगी, लेकिन दर्द उम्र भर तुम्हारे अपनों को सहना पड़ेगा,
#एसएसपी_दून के निर्देशों पर हुड़दंगियों पर सख्त दून पुलिस,
📲सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए दून पुलिस ने की त्वरित कार्यवाही,
🚘वाहन की छत में बैठकर हुड़दंग करने वाले युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में, पुलिस एक्ट के तहत की गई वैधानिक कार्यवाही, वाहन को किया सीज।
➡️ देहरादून पुलिस की आमजन से अपील - सार्वजनिक स्थानों पर कानून व्यवस्था बनाये रखे तथा यातायात नियमों का पालन करें। ऐसी किसी भी गतिविधि से बचें, जिससे जनसुरक्षा एवं सार्वजनिक शांति प्रभावित हो। सोशल मीडिया पर पुलिस द्वारा लगातार सतत निगरानी रखते हुए शांति व्यवस्था को प्रभावित करने तथा हुड़दंग करने वालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध लगातार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।