Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh

ऋषिकेश क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें दो बदमाश घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिए गए। पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवक मुंह पर कपड़ा बांधे हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन दोनों बैरियर को टक्कर मारकर श्यामपुर की ओर फरार हो गए। पुलिस टीम ने पीछा किया तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में आत्मरक्षा हेतु पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, जिंदा कारतूस और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों बदमाश कुछ दिन पहले ऋषिकेश में हुई फायरिंग की घटना में वांछित थे, जिसमें दो लोगों को गोली मारकर घायल किया गया था। घायल आरोपियों को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल व अस्पताल का निरीक्षण कर पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Dehradun, Dehradun | Jun 8, 2026

MORE NEWS

उत्तराखंड गोल्ड कप फाइनल में पहुंचे BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, IPL को लेकर दिया बड़ा संकेत!
देहरादून में आयोजित उत्तराखंड गोल्ड कप फाइनल के दौरान BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने उत्तराखंड में क्रिकेट के बढ़ते स्तर की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य में खेल सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है और भविष्य में उत्तराखंड को बड़े क्रिकेट आयोजनों की मेजबानी के और अवसर मिल सकते हैं।
IPL मैचों की मेजबानी के सवाल पर राजीव शुक्ला ने कहा कि उत्तराखंड में क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर तेजी से विकसित हो रहा है और यदि सभी आवश्यक मानक पूरे होते हैं तो भविष्य में संभावनाओं पर विचार किया जा सकता है।
 युवाओं को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। मेहनत, अनुशासन और समर्पण ही खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाते हैं।
उत्तराखंड गोल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेल प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा, जहां क्रिकेट और खेल विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण संदेश भी सामने आए।

#uttarakhandgoldcup #RajeevShukla #bcci #ipl#UttarakhandCricket #cricketnews #dehradun #ipl #SportsNews #UttarakhandNews #indiancricket #GoldCupFinal

उत्तराखंड गोल्ड कप फाइनल में पहुंचे BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, IPL को लेकर दिया बड़ा संकेत! देहरादून में आयोजित उत्तराखंड गोल्ड कप फाइनल के दौरान BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने उत्तराखंड में क्रिकेट के बढ़ते स्तर की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य में खेल सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है और भविष्य में उत्तराखंड को बड़े क्रिकेट आयोजनों की मेजबानी के और अवसर मिल सकते हैं। IPL मैचों की मेजबानी के सवाल पर राजीव शुक्ला ने कहा कि उत्तराखंड में क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर तेजी से विकसित हो रहा है और यदि सभी आवश्यक मानक पूरे होते हैं तो भविष्य में संभावनाओं पर विचार किया जा सकता है। युवाओं को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। मेहनत, अनुशासन और समर्पण ही खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाते हैं। उत्तराखंड गोल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेल प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा, जहां क्रिकेट और खेल विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण संदेश भी सामने आए। #uttarakhandgoldcup #RajeevShukla #bcci #ipl#UttarakhandCricket #cricketnews #dehradun #ipl #SportsNews #UttarakhandNews #indiancricket #GoldCupFinal

Dehradun, Dehradun | Jun 8, 2026

उत्तराखंड देवभूमि में छलावा नहीं चलेगा, पहाड़ों की जनता हो गई है अब समझदार,

रुद्रप्रयाग के चोपता मार्केट में कालनेमी रूपी ढोंगी बाबा को सिखाया सबक, वीडियो हुआ वायरल ! आप प्रतिक्रिया जरुर दें...

उत्तराखंड देवभूमि में छलावा नहीं चलेगा, पहाड़ों की जनता हो गई है अब समझदार, रुद्रप्रयाग के चोपता मार्केट में कालनेमी रूपी ढोंगी बाबा को सिखाया सबक, वीडियो हुआ वायरल ! आप प्रतिक्रिया जरुर दें...

Dehradun, Dehradun | Jun 8, 2026

भीषण गर्मी में यात्रियों के लिए राहत बनी टिहरी पुलिस 

ब्रह्मपुरी के पास खराब हुई बस में फंसे महिलाओं, बच्चों और अन्य यात्रियों को टिहरी पुलिस ने तत्काल पानी और बिस्कुट उपलब्ध कराकर राहत पहुंचाई। पुलिस की संवेदनशील पहल से यात्रियों को बड़ी मदद मिली और उनके चेहरों पर मुस्कान लौट आई। 

टिहरी पुलिस — सेवा, सुरक्षा और संवेदनशीलता का भरोसा।
#UttarakhandPolice

भीषण गर्मी में यात्रियों के लिए राहत बनी टिहरी पुलिस ब्रह्मपुरी के पास खराब हुई बस में फंसे महिलाओं, बच्चों और अन्य यात्रियों को टिहरी पुलिस ने तत्काल पानी और बिस्कुट उपलब्ध कराकर राहत पहुंचाई। पुलिस की संवेदनशील पहल से यात्रियों को बड़ी मदद मिली और उनके चेहरों पर मुस्कान लौट आई। टिहरी पुलिस — सेवा, सुरक्षा और संवेदनशीलता का भरोसा। #UttarakhandPolice

Dehradun, Dehradun | Jun 8, 2026

ऋषिकेश क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें दो बदमाश घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिए गए। पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवक मुंह पर कपड़ा बांधे हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन दोनों बैरियर को टक्कर मारकर श्यामपुर की ओर फरार हो गए। पुलिस टीम ने पीछा किया तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में आत्मरक्षा हेतु पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, जिंदा कारतूस और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों बदमाश कुछ दिन पहले ऋषिकेश में हुई फायरिंग की घटना में वांछित थे, जिसमें दो लोगों को गोली मारकर घायल किया गया था। घायल आरोपियों को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल व अस्पताल का निरीक्षण कर पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। - Dehradun News