बेतिया: नगर थाना पुलिस ने 34 पीस विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार
आज 16 फरवरी रविवार दोपहर करीब 2 बजे थाना क्षेत्र के संत घाट चौक पर छापेमारी की, इस दौरान एक शराब कारोबारी रवि कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया, तलाशी के क्रम में उसके पास से 34 पीस 8 पीएम विदेशी शराब बरामद किए गए, इसके बाद पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार रवि कुमार को मेडिकल जांच उपरांत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है