बेतिया: पुरैनिया चौक के पास ट्रैक्टर की टक्कर से होमगार्ड जवान की मौत, जीएमसीएच में हुआ पोस्टमार्टम
घटना आज 16 फरवरी रविवार सुबह करीब 6:30 बजे का है, जहां बेतिया बलथर मुख्य मार्ग स्थित पुरैनिया चौक के समीप ट्रैक्टर की ठोकर से होमगार्ड जवान नंदकिशोर पांडे की मौत हो गई, घटना के संबंध में बताया जाता है कि नंदकिशोर पांडे अपने किसी काम से बेतिया आए हुए थे काम पूरा हो जाने के बाद में बेतिया से अपने घर भंवरा जा रहे थे