बेतिया: बेतिया में बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ एटक पश्चिम चंपारण के जिलाध्यक्ष ने बयान जारी किया
आज 16 फरवरी शाम 5 बजे बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ एटक पश्चिम चंपारण के जिलाध्यक्ष लाल बाबू राम ने अपने बयान में बताया कि 3 और 4 मार्च को पटना की गर्दनीबाग में धरना प्रदर्शन होना है, रसोइयों की विभिन्न मांगों को लेकर की यह धरना प्रदर्शन है, बढ़ती महंगाई में भी रसोइयों का मानदेय अभी ऊंट के मुंह में जीरा है।