बेतिया: राष्ट्रीय आजाद मंच की बैठक जिला कार्यालय में आयोजित, प्रदेश अध्यक्ष सह जिला पार्षद की अध्यक्षता में
आज 16 फरवरी दोपहर 2 बजे आयोजित इस बैठक में बताया गया कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन के विस्तार और सदस्यता को लेकर चर्चा करना रहा, अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा की आज़ाद मंच का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक शिक्षा की पहुंच को सुनिश्चित करना है, साथ ही हम सामाजिक मुद्दों को गंभीरता से उठाकर शासन प्रशासन तक लोगों की आवाज़ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।