सरैयाहाट/ सुप्रसिद्ध सोमेश्वर नाथ मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पूजा अर्चना के लिए रविवार 8:00 से ही श्रद्धालुओं के भीड़ मंदिर परिसर में उमड पड़ी बड़ी संख्या में महिला पुरुष बड़े ही भक्ति भाव से मैया पार्वती तथा भगवान शंकर की पूजा अर्चना कर अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना किया। हर हर महादेव के जय घोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया।