लंभुआ: लंभुआ पुलिस ने भदैया गांव से वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा कोर्ट
दीवानी न्यायालय में न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां चल रहें फौजदारी के मुकदमे के वारंटी अभियुक्त को लंभुआ पुलिस ने उसके घर से पकड़ने में सफलता पाई है।पुलिस ने लंभुआ थानाक्षेत्र के भदैया निवासी अरुण कुमार उर्फ सोनू पुत्र छोटेलाल उर्फ छोटई को उसके घर के बाहर दबिश देकर हिरासत में लिया है।पुलिस ने अभियुक्त अरुण कुमार को कोर्ट भेजा है।