लंभुआ: उदयपुर गांव में फायर विभाग की टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, बारिश में घर में फंसे परिवार को निकाला बाहर
जिले में करीब 36 घंटों से हो रही बारिश ने आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।कोतवाली देहात क्षेत्र के उदयपुर गांव में बारिश के पानी की वजह से घर में फंसे परिवार को फायर विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला है।वहीं जिला अग्निशमन अधिकारी गिरीवर प्रसाद ने बताया कि सूचना मिलने के बाद फायरमैन टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कर परिवार को सकुशल बाहर निकाला है।