लंभुआ: केनौरा गांव में कोटेदार के घर में बारिश का पानी घुसा, सरकारी राशन की बोरियां हुईं खराब
भदैया ब्लाक के कोतवाली देहात अंतर्गत केनौरा गांव में भारी बरसात के कारण कोटेदार रामलाल के घर में पानी भर जाने से घर में रखा घरेलू समान व सरकारी राशन की बोरियां डूब जाने से काफी नुकसान हो गया।गांव में जल निकासी ना होने के कारण हो रही मूसलाधार बरसात में गांव की परेशानियां बढ़ गई।