लंभुआ: भारी बारिश के कारण फुटेला गांव में मकान भरभरा कर गिरा, लोग बाल-बाल बचे
चांदा कोतवाली अंतर्गत फुटेला गांव में भारी बारिश की वजह से क्षेत्र पंचायत सदस्य योगेश सरोज का मकान अचानक भरभरा कर गिरा गया।गनीमत यह रही कि जिस वक्त मकान गिरा उस समय परिवार के लोग वहा मौजूद नहीं थे।वहीं गांव में ठीक से पानी की निकासी न होने से ग्रामीणों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।लगातार हो रही बारिश पुराने मकानों के लिए खतरा बन रही है।