लंभुआ: लंभुआ में भारी बारिश से सड़कों का बहना, गांव का संपर्क मार्ग टूटा, जन-जीवन प्रभावित
तेज बारिश की वजह से लंभुआ क्षेत्र के चौपरिया-दियरा संपर्क मार्ग व चौपरिया-जमखुरी/शाहगढ़ संपर्क मार्ग बह गया।जिससे गांव से संपर्क टूट गया है।इमरजेंसी में भी लोग कहीं आ जा नहीं सकते हैं।ग्रामीणों ने बताया कि जल निगम द्वारा जो पाइप लाइन डाली गई थी उसकी वज़ह से सड़क बह गई है।गांव के ही लक्ष्मी नारायण तिवारी का पांच महीने पहले बना कमरा भी चपेट में आ गया है।