काको: जहानाबाद में सड़क हादसे में 2 की मौत, 1 घायल, रतन बीघा के चाचा-भतीजा सहित अन्य की हुई पहचान
Kako, Jehanabad | May 10, 2026 जहानाबाद के काजीसराय- नवाबगंज मुख्य नहर मार्ग पर रुपदेवबिगहा गांव के समीप शनिवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तीनों को सदर अस्पताल जहानाबाद पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अनिल कुमार और पंकज कुमार को मृत घोषित कर दिया।