सज्जनगढ़: भीलकुंआ में नाकाबंदी देख दो तस्कर स्कूटी छोड़कर भागे, डिग्गी से गुजरात ले जाई जा रही अवैध शराब जब्त; पुलिस जांच में जुटी
सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र के भीलकुंआ गांव में पुलिस की सतर्कता से अवैध शराब तस्करी का प्रयास नाकाम कर दिया गया। दो अलग स्कूटी सवार अपनी गाड़ियों की डिग्गी में शराब के क्वार्टर भरकर तस्करी के इरादे से गुजरात ले जा रहे थे।गश्त और नाकाबंदी के दौरान पुलिस की हलचल देखकर आरोपी पकड़े जाने के डर से अपनी-अपनी स्कूटी मौके पर ही छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।